Apple फोल्डेबल iPhone भारत में बनाया जा सकता है – जल्द होगा लॉन्च

एप्पल जो नया फोल्डेबल iPhone बना रहा है, उसकी मैन्युफैक्चरिंग भारत में हो सकती है और यह भारतीय टेक्नोलॉजी कम्युनिटी के लिए एक बड़ा कदम होगा। इस डिवाइस में नया और मॉडर्न डिज़ाइन, बेहतरीन फीचर्स और हाई-क्वालिटी यूजर एक्सपीरियंस होगा। इसके लॉन्च की घोषणा कुछ महीनों में होने की उम्मीद है। फोल्डेबल iPhone न केवल टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांति लाएगा, बल्कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को भी बढ़ाएगा। इसके लॉन्च की तारीख और खास विशेषताओं के बारे में और जानने के लिए पढ़ें।

Apple फोल्डेबल iPhone

Apple First Foldable iPhone: मोबाइल की दुनिया में लगभग हर किसी की नजरें किसी न किसी रूप में एप्पल पर टिकी रहती है। कई तरह की इसकी सीरीज लॉन्च होती है। जैसे, इस बार आईफोन 17 सीरीज लॉन्च हुई।

अब खबर आ रही है कि एप्पल कंपनी अपने पहले फोल्डेबल (जो मोबाइल फोल्ड हो जाता है) आईफोन का प्रोडक्शन भारत में कर सकती है और वो भी मास प्रोडक्शन। मीडिया रिपोर्ट्स में हो रहे दावों को यहां जानते हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2026 में एप्पल कंपनी लाइनअप की कुल 9.5 करोड़ यूनिट्स का प्रोडक्शन करेगी। इसके लिए ताइवान में पहले मिनी पायलट लाइन बनाई जाएगी और यहां पर इक्विपमेंट टेस्टिंग और उनकी फाइन-ट्यूनिंग का काम होगा।

इसके बाद जरूरी सुधार करने के बाद इसी प्रोसेस को भारत में लागू किया जाएगा। भारत में बड़े स्तर पर फोल्डेबल आईफोन का प्रोडक्शन किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारित जानकारी नहीं आई है।

कैसा हो सकता है फोल्डेबल आईफोन?

माना जा रहा है कि अगले साल यानी 2026 में एप्पल कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है। आईफोन 18 सीरीज के साथ ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें चार कैमरे (2 रियर, इनर और कवर स्क्रीन पर एक-एक कैमरा होगा) हो सकते हैं
ईसमें ई-सिम सपोर्टेबल होगा और फिजिकल सिम स्लॉट नहीं होगा

कीमत कितनी हो सकती है?

अगर बात इस फोल्डेबल आईफोन की करें तो माना जा रहा है कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरु हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


Comments

Popular posts from this blog

फ्लिपकार्ट और अमेज़न फेस्टिवल सेल – साल की सबसे बड़ी डील्स

SUV vs Sedan: Why sedan is a better option

Aadhaar Card Update: Change Name, Address & Mobile Easily