यूपी ई-चालान स्टेटस: जांचें कि आपका ट्रैफिक जुर्माना माफ हुआ है या नहीं

ई-चालान का स्टेटस: उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि कुछ लोगों के लंबित चालान माफ किए जा सकते हैं। अगर आप यूपी में गाड़ी चलाते हैं, तो यह जांचना ज़रूरी है कि आपका ट्रैफिक फाइन माफ हुआ है या नहीं। इस नए कदम से हजारों कार मालिकों को पुराने चालान की चिंता से छुटकारा मिल जाएगा। अपना स्टेटस जानना चाहते हैं? आसान ऑनलाइन प्रोसेस से ऑफिशियल पोर्टल के ज़रिए ई-चालान चेक करें। सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपडेटेड रहें और यह जांचते रहें कि आपका चालान किसी खास तारीख को माफ हुआ है या नहीं।

e Challan

e-Challan Stauts Check: यूपी की योगी सरकार साल 2017 से 2021 के बीच के सभी गाड़ियों के चालान माफ कर रही है। अगर आपका भी इस बीच यूपी में कहीं चालान कटा है तो ये माफ हो जाएगा।

बस जान लीजिए कि परिवहन विभाग के मुताबिक, जो चालान सड़क हादसे या IPC से संबंधित चालान है, टैक्स से जुड़े चालान है, जो चालान गंभीर अपराधों से जुड़े हैं। ऐसे चालान माफ नहीं होंगे।

ये चालान होंगे माफ:-

परिवहन विभाग के मुताबिक, जिन गाड़ियों (कार-बाइक आदि) चालान कोर्ट में 31 दिसंबर 2021 तक लंबित थे, उन्हें अब ई-चालान के पोर्टल पर ‘Disposed-Abated’ की कैटेगरी में दिखाया जाएगा

अगर आपका चालान कोर्ट नहीं गया है, पर उसकी समय सीमा खत्म हो चुकी है तो ये चालान ‘Closed-Time-Bar’ के रूप में बंद किया जाएगा

क्या आपका चालान माफ हुआ है या नहीं?

आपको चेक करना है कि आपका साल 2017 से 2021 के बीच का चालान माफ हुआ या नहीं, तो पहले ई-चालान की इस आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाएं
इसके बाद अपना गाड़ी नंबर भरें

  • फिर कैप्चा भर दें और ‘गेट डिटेल’ पर क्लिक करें
  • अब आपके मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा
  • ओटीपी को भरें और फिर आपको अपना स्टेटस दिखेगा
  • आप देख पाएंगे कि आपकी गाडी़ का चालान माफ हुआ है या नहीं





Comments